फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: टैंकर की टक्कर से कार सवार पशु कारोबारी की मौत, खेरेश्वर राजमार्ग पर हुआ हादसा

Thu, 20 Apr 2023 09:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मीट फैक्टरी से व्यापारी कार से खेरेश्वर राजमार्ग से अल्दुआ मीट फैक्टरी जा रहे थे। जैसे ही कार राजमार्ग पर गांव ताजपुर-रसूलपुर के पास पहुंची। तभी कैंटर की कार से टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही कार के परखच्चे उड़ गए। कार चालक की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
रोड एक्सीडेंट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में लोधा थाना क्षेत्र के खेरेश्वर राजमार्ग पर बृहस्पतिवार की शाम चार बजे गांव ताजपुर-रसूलपुर के पास टैंकर ने स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार पशु कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक टैंकर को लेकर भाग निकला। पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


बुलंदशहर जिले के थाना जहांगीराबाद के गांव जलीलपुर निवासी 25 वर्षीय जुबेर खान पुत्र हाजी अब्दुल समीर मीट फैक्टरी के लिए पशुओं का कारोबार करते थे। उदला मीट फैक्टरी से वह कार से खेरेश्वर राजमार्ग से अल्दुआ मीट फैक्टरी जा रहे थे। जैसे ही कार राजमार्ग पर गांव ताजपुर-रसूलपुर के पास पहुंची। तभी कैंटर की कार से टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही कार के परखच्चे उड़ गए। कार चालक की मौके पर मौत हो गई। मौके पर स्थानीय लोग जमा हो गए। 

लोधा थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मप्रकाश पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने कार में फंसे चालक को बाहर निकाला, उससे पहले ही चालक की मौत हो गई। हादसे की खबर परिजनों को भी दी गई। परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक अविवाहित था। कोतवाल ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें