फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे जंक्शव पर आज से खुलेगा आरक्षित टिकट काउंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
एक जून से शुरू होने जा रही ट्रेन सुविधा को लेकर रेलवे अब आरक्षित टिकट काउंटरों को भी खोलने की शुरूआत कर दी है। अलीगढ़ जंक्शन पर सुबह दस से रात आठ बजे तक काउंटर खुलेगा। इस पर लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए, मास्क पहनकर कतार लगाते हुए टिकट बुक करा सकेंगे।
विज्ञापन

सीएमआई संजय शुक्ला के मुताबिक यात्री आरक्षण काउंटर को खोला जा रहा है। शुरूआत में सिर्फ एक काउंटर ही खोला जाएगा। इस पर टिकट खरीद को आने वाले लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के तहत कतार में लगाने की जिम्मेदारी आरपीएफ की होगी। इसके साथ ही सामान्य सेवा केंद्रों (कॉमन सर्विस सेंटर) और अधिकृत टिकट एजेंटों सहित लॉकडाउन से पहले के आरक्षण के सभी तरीके कार्य करेंगे।
सुबह दस बजे से रात आठ बजे तक काउंटर पर पहुंचकर लोग टिकट बुक करा सकेंगे। सीएमआई के मुताबिक ट्रेनों के संचालन को कुछ शर्तों के साथ एक जून से शुरू किया जा रहा है। इस दौरान सिर्फ 200 ट्रेनों को ही संचालन की अनुमति मिली है। इन 200 में से छह ट्रेनों का ठहराव पूर्व की भांति अलीगढ़ जंक्शन पर भी होगा। इसमें गोमती एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्रा मेल, महानंदा एक्स्प्रेस, वैशाली एक्सप्रेस शामिल रहेगी। स्टेशन पर थर्मल स्क्त्रस्ीनिंग से लेकर सोशल डिस्टेंसिंह के लिए गोले बनाने, बैरियर्स लगाने और प्लेटफार्म पर यात्रियों की एक समय में अधिक भीड़ न जुटे। इसके इसके लिए पूरा प्लान तैयार किया जा चुका है। अतिरिक्त फोर्स मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें