फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल चिप ढूंढने में खोदा गया रेलवे ट्रैक

Sun, 05 Feb 2017 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
Railway tracks were dug to find the mobile chip - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नई दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर सोमना रेलवे स्टेशन के पास डाउन रेलवे ट्रैक खोदने के मामले का खुलासा हो गया है। पुलिस की मानें तो एक मोबाइल को लेकर हुई मारपीट के बाद चिप ढूंढने के लिए ट्रैक खोदा गया था। शुक्रवार को जब रेलवे ट्रैक खोदने का प्रकरण सामने आया तो पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसको एक आतंकी साजिश माना गया, जिसमें रीवा एक्सप्रेस को निशाना बनाया जाने की बात सामने आ रही थी।
विज्ञापन

इस प्रकरण में शनिवार तक पुलिस व एसटीएफ की कई चरणों की जांच के बाद घटना को कोई साजिश नहीं माना गया है। इस दौरान आईजी एटीएस के निर्देश पर एटीएस एएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव और कानपुर से सीओ एटीएस मनीष कुमार सोनकर सहित पुलिस के कई अधिकारियों ने पूरे मामले की सघनता से जांच की है। 
पुलिस की मानें तो मगध एक्सप्रेस से पटना से दिल्ली जा रहे मीडियाकर्मी दयानंद सिंह का मोबाइल मंगलवार एक फरवरी अल सुबह तकरीबन तीन बजे अप रेलवे ट्रैक पर सोमना स्टेशन के निकट दौराऊ के पास गिर गया था।
विज्ञापन

जो दूसरे दिन बुधवार शाम को शम्शुद्दीन नाम के मिस्त्री को मिला, ये मिस्त्री उसी ट्रैक से अपने साथी मजदूर राहुल व जितेंद्र के साथ गांव लौट रहा था। शम्शुद्दीन को मोबाइल मिला तो उस वक्त पास के खेतों में रखवाली कर रहे  युवकों नितिन, मनीष, अनुज निवासी दौरऊ व सन्नी निवासी तालिब नगर जवां ने देख लिया। इन युवकों ने उससे मोबाइल तो यह कहकर फिंकवा दिया कि बेवजह फंस जाएगा और उसे तोड़ा भी गया।
मगर मोबाइल में निकली चिप लेने के लिए युवक शम्शुद्दीन से भिड़ गए और उसे पीटा भी गया। इसी दौरान चिप वहीं ट्रैैक पर गिर गई। बैटरी नितिन अपने साथ ले गया। इसी दौरान चिप को लेकर ट्रैक को खोदा गया। गभाना पुलिस ने बताया कि इस मामले में शम्शुद्दीन, अनुज, नितिन, मुकेश और शन्नी को पकड़ा गया है। जिनसे पूछताछ हो रही है। नितिन के घर से मोबाइल की बैटरी भी बरामद हो गई है।
शम्शुद्दीन ने स्वीकारा कि वह सुबह वापस काम पर जा रहा था। उस समय भी उसने चिप खोजी और रेलवे स्टाफ को देखकर भाग गया था। हालांकि पुलिस की इस पड़ताल में अभी दो बातें विरोधाभासी हैं। खुदाई की सूचना देने वाले ट्रैक मैन की मानें तो देर रात पौने ग्यारह बजे पांच छह लोगों को वहां ट्रैक खोदते हुए देखा गया। वहीं हिरासत में लिए गए लोगों की मानें तो वह शाम छह से सात बजे के मौका-ए-वारदात पर थे, इसके बाद नहीं गए। फिलहाल पूछताछ जारी है रविवार को आरोपियों को ट्रैक खोदने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें