फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरियों के टूटे लॉक दे रहे रेल हादसे को न्योता

Sun, 27 Nov 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
पटरी मरम्‍मत करते हुए - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर रेल हादसे के बाद भी रेल प्रशासन नींद से नहीं जागा है। देश के सबसे बड़े नार्थ सेंट्रल रेलवे के अलीगढ़ से गुजरने वाले रेल खंड पर ही सोये रेल प्रशासन की गहरी नींद की बानगी देखने को मिलती है। यहां रेलवे स्टेशन से सीमा फाटक की ओर चलने पर दो दिन पहले ट्रैक पर जगह-जगह खुले पड़े पटरियों के लॉक कैमरे में कैद हुए और सार्वजनिक हुए तो सभी की आंखें फटी रह गईं।
विज्ञापन


इस ट्रैक से दिन भर में अनगिनत सवारी व मालवाहक गाड़ियां धड़धड़ाती हुई गुजरती हैं। अगर किसी दिन कोई हादसा हो तो कौन जिम्मेदार होगा। हालांकि वीडियो सार्वजनिक होने की खबर के बाद शनिवार को उन पटरियों के ज्वाइंटों पर काम होता देखा गया।

वाकया ज्यादा पुराना नहीं है। कानपुर रेल हादसे ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। हालांकि वहां तत्काल रेलमंत्री अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। मगर इस तरह की अनदेखी ट्रैक पर अनगिनत जगहों पर मिल जाएगी।
विज्ञापन


अपने अलीगढ़ जंक्शन से दिल्ली की ओर यानि कठपुला व सीमा फाटक की ओर के वीडियो पर गौर करें तो पटरियों के ज्वाइंटों के लॉक जगह-जगह टूटे व खुले पड़े हैं।

हालांकि शनिवार को जब वहां काम शुरू हुआ और रेलवे के स्थानीय अधिकारियों से वार्ता की कोशिश हुई तो उन्होंने बस इतना ही बताया कि यह मरम्मत का काम तो रुटीन में चल रहा है। इसके पीछे कोई ऐसी वजह नहीं है, जो गंभीर हो। (नोट:-अमर उजाला के पास यह वीडियो भी सुरक्षित है।)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें