फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल बजट : अलीगढ़-हाथरस को 40.71 अरब की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट की ही तरह रेल बजट के लिए भी खजाना खोल दिया है। रेलवे की पिंक बुक (बजट बुक) में इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने पर जोर दिया गया है। इसी के तहत अलीगढ-हाथरस को 40.71 अरब रुपये की सौगात मिली है। पिंक बुक के मुताबिक, अलीगढ़ जंक्शन से हरदुआगंज के बीच 22 किमी लंबा फ्लाईओवर बनाने के लिए 450.82 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर ट्रेनों का 160/200 किलोमीटर की रफ्तार से संचालन करने और यात्रा को 12 घंटे में पूरा करने के लिए 697.45 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा अलीगढ़ और हाथरस में नए पुलों का निर्माण, यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी, रेलवे ट्रैक के अनुरक्षण, नवीनीकरण, बिजली क्षमता का विस्तार, नई पटरिया बिछाने, तीसरी व चौथी रेल लाइन का काम इस बजट धनराशि में प्रस्तावित हैं। वहीं, पूरे नार्थ सेंट्रल रेलवे डिवीजन को करीब 6 हजार करोड़ का भारी भरकम बजट मिला है।
विज्ञापन

अलीगढ़ और हाथरस में रेलवे के विकास के लिए 40.71 अरब रुपये की धनराशि का आवंटन किया गया है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण कार्य अलीगढ़ जंक्शन से लेकर हरदुआगंज तक 22 किमी लंबा फ्लाईओवर बनाना है। इसके साथ ही दिल्ली से हावड़ा तक ट्रेनों की रफ्तार 160/200 किमी प्रति घंटा करना है। सभी प्रोजेक्ट की अभी घोषणा और धनराशि का आवंटन हुआ है। जल्द ही इनका ब्लू प्रिंट जारी होगा, जिसमें काम कैसे और किस तरीके से पूरे किए जाएंगे, इसकी विस्त़ृत जानकारी होगी।
अमित कुमार पीआरओ, एनसीआर प्रयागराज डिवीजन
ये होंगे काम
- कलुवा-सोमना के बीच गेट संख्या 120 बी पर ऊपरी सड़क का निर्माण 4.03 करोड़ रुपये से होगा।
- हाथरस सिटी-लाड़पुर रोड पर ऊपरी सड़क का निर्माण 4.56 करोड़ रुपये से होगा।
- अलीगढ़ जंक्शन पर नियंत्रण केंद्र, इनडोर उपस्कर, रिकार्डिंग प्रणाली, नियंत्रक के निर्माण पर 8.54 करोड़ रुपये का खर्चा होगा।
- अलीगढ़-हरदुआगंज में 22 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का 450.82 करोड़ की लागत से निर्माण होगा।
- अलीगढ़ -दाऊद खां में नए ओवरब्रिज के निर्माण के साथ ही तीसरी लाइन पर नए फ्लाईओवर का निर्माण 444.99 करोड़ रुपये से होगा।
- बरेली-अलीगढ़ ब्रांच लाइन पर मंजूरगढ़ी-हरदुआगंज के गेट संख्या 84 व 85 के समपार ऊपरी सड़क निर्माण का 11.29 करोड़ रुपये से होगा।
- कलुवा-दादरी व अलीगढ़-बरेली ऊपरी सड़क का निर्माण पर 21.94 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
- अलीगढ़-महरावल के गेट संख्या 111ए पर 3.54 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
- एटा-बाढ़न व अलीगढ़-बरेली, हाथरस फोर्ट के समपार 22सी, 24सी, 49 सी, 68ए, 87 के स्थान पर सब-वे का निर्माण होगा।
- दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर ट्रेनों का 160/200 किलोमीटर की रफ्तार से संचालन व यात्रा को 12 घंटे में पूरा करने के 697.45 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

- अलीगढ़-गाजियाबाद तीसरी लाइन के 106 किलोमीटर के निर्माण पर 31.41 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
- अलीगढ़-गाजियाबाद स्वचालित ब्लाक सिग्नल प्रणाली को विकसित करने पर 12 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
- हाथरस-सासनी समपार पर ऊपरी सड़क के निर्माण पर 4.02 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
- अलीगढ़ जंक्शन, दूसरी ब्लाक रैक साइडिंग, सीडी साइडिंग में माल रोड, शिफ्टिंग व सिटी साइड पर यात्री पार्सल, परिसर के विकास पर 34 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

- अलीगढ़ -गाजियाबाद तीसरी लाइन पर द्वि-दिशात्मक स्वचालित सिग्नल प्रणाली पर 43.32 करोड़ रुपये का खर्च किया जाएगा।
- मंजूरगढ़ी-इलेक्ट्रो मैकेनिकल, रंगीन प्रकाश पर 664 करोड़ रुपये खर्च होगा।
- अलीगढ़-कानपुर स्वचालित सिग्नल प्रणाली व चतुर्भुज राजधानी, शताब्दी मार्ग रेलपथ पर 33 ब्लाक खंड पर 73.12 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
- अलीगढ़ जंक्शन डाउन लूप प्लेटफार्म के प्रावधान, स्टेशन के सुधार पर 21.12 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
- दादरी-महरावल 132 केवी के दोहरीकरण, वूल्फ कंडक्टर वितरण पर 690 करोड़ रुपया खर्च होगा।
- अलीगढ़ में कर्मचारी एवं अधिकारियों के टाइप-1 व टाइप-2 के 69 आवासों के निर्माण पर 3.69 करोड़ खर्च होगा।
- हाथरस में लाइनों व प्लेटफार्म की लंबाई का विस्तार, यार्ड के ढांचे के निर्माण पर 11.14 करोड़ खर्च होगा।
- अलीगढ़-चिपयाना के बीच दोहरी जांच, बहुखंडीय, अंकीय, धुरा गणक यानी एक्सल काउंटर निर्माण में करीब 12.47 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें