फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मीट फैक्टरियों में छापे, पानी और मांस के नमूने लिए, मिली अनियमितताएं

Tue, 18 Feb 2025 12:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

टीमें करीब 11 बजे अलदुआ प्राइवेट लिमिटेड, अलहम्द, अलाना, फेयर एक्सपोर्ट, अल तबारक, अलहसन, अल हम्मार और एचएमए मीट फैक्टरी पर पहुंची। इनमें एचएमए और अलतबारक पहले से ही सील है।
विज्ञापन
जांच - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिले की छह मीट फैक्टरियों पर चार विभागों की तीन टीमों ने 17 फरवरी को छापे मारे। इनमें काफी अनियमितताएं मिली हैं। इस दौरान फैक्टरी संचालकों ने टीम को अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए और 18 फरवरी को देने की बात कही है। टीम ने पानी और मांस के नमूने भरे हैं।

विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर पशुपालन विभाग, खाद्य सुरक्षा, प्रदूषण विभाग और पुलिस तीन संयुक्त टीमों ने यह कार्रवाई की। हर टीम की अगुवाई एक मजिस्ट्रेट ने की। कार्रवाई से फैक्टरी संचालकों में खलबली मच गई और वह भी मौके पर पहुंच गए। जांच के दौरान फैक्टरियों में भारी अनियमितताएं मिली है, जिस पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई। इनसे भरे गए करीब छह नमूनों को जांच के लिए भेजा जा रहा है।

अलतबारक मीट फैक्टरी में बीफ मिलने के बाद से दो माह से जांच लंबित पड़ी थी। 17 फरवरी को टीमें करीब 11 बजे अलदुआ प्राइवेट लिमिटेड, अलहम्द, अलाना, फेयर एक्सपोर्ट, अल तबारक, अलहसन, अल हम्मार और एचएमए मीट फैक्टरी पर पहुंची। इनमें एचएमए और अलतबारक पहले से ही सील है। छह फैक्टरियों का निरीक्षण कर टीमों ने 24 बिंदुओं पर जांच की। इस दौरान कई अभिलेख नहीं मिले हैं।

चार विभागों की टीमो के साथ मीट फैक्टरियों की जांच की गई। जहां भी कमियां मिली उन्हें हिदायत दी गई है। इस दौरान प्रदूषण और फूड सेफ्टी विभाग ने नमूने भी भरे है। जिसकी जांच होगी। सभी विभाग संयुक्त रिपोर्ट सौंपेंगे। - संजय मिश्रा, एसीएम

विज्ञापन

एएमयू में मीट सप्लाई के बिंदू पर भी जांच की
एएमयू में एफडीए की टीम ने भी पहुंच कर पिछले दिनों सुलेमान हॉल से मीट का नमूना लिया था। यह जांच के लिए भेजा गया था। इस बात की भी जांच की जा रही है कि किस मीट फैक्टरी से एएमयू के सुलेमान हॉल तक मीट पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें