फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापे में 180 कट्टे चावल, 16 बोरी गेहूं पकड़ा

Fri, 31 Mar 2017 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
कालाबाजारी के लिए रखे सरकारी राशन को जब्त करने पहुंचे अफसर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
लाख प्रयासों के बाद भी राशन के सामान की कालाबाजारी रुकने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को एसडीएम एवं डीएसओ की टीमों ने केशव विहार धनीपुर स्थित राशन माफिया के गोदाम पर छापा मारा, जहां दूसरे कोटेदार का180 कट्टा चावल एवं 16 बोरी गेहूं पकड़ लिया। इस मामले में कोटेदार एवं राशन माफिया के विरुद्घ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। 
विज्ञापन


एसडीएम कोल को सूचना मिली कि तालानगरी स्थित एफसीआई गोदाम से कालाबाजारी कर राशन का माल ले जाया जा रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने डीएसओ को साथ लेकर दो टीमें गठित की। इसके बाद स्वयं बाइक पर एटा चुंगी के पास खड़े हो गए। इस बीच दो ट्रैक्टरों एवं एक छोटा हाथी गाड़ी से माल जाता दिखाई दिया। पीछा करते हुए टीम राशन माफिया सुमित के केशव विहार धनीपुर स्थित गोदाम पर पहुंच गई। गोदाम में राशन का 180 कट्टा चावल एवं 16 बोरा गेहूं बरामद हुआ। 

पल्लेदारों ने स्वीकार किया कि यह माल डीसीडीएफ नगला मौलवी के कोटेदार प्रमोद का है, जो उसने राशन माफिया सुमित को बेचा है। सूचना मिलने पर एसडीएम ने डीएसओ नीरज कुमार को भेजकर कोटेदार के यहां मौजूद राशन की जांच कराई तो हकीकत सामने आ गई।
विज्ञापन


वहां उतना माल कम मिला। एसडीएम कोल डा.पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि माल जब्त कर कोटेदार प्रमोद एवं राशन माफिया सुमित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। टीम में एआरओ विमल सिकरवार, नेत्रपाल समेत अन्य अधिकारी शामिल थे।  

पिता पहले ही जा चुका है जेल
राशन माफिया सुमित का पिता पप्पू पहले से ही राशन की कालाबाजारी के मामले में जेल में है। एसडीएम कोल ने बताया कि पिता के जेल जाने के बाद उसके बेटे सुमित ने यह धंधा शुरू कर दिया था। अब उसे भी जेल भेजे जाने की तैयारी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें