महानगर के नौरंगाबाद की एडीआरसी ट्रांसपोर्ट पर बृहस्पतिवार देर रात वाणिज्य कर की एसआईबी ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। देर रात यह छापा बिना बिल व बिल्टी के दिल्ली तक पहुंचाने की सूचना पर हुआ है। देर रात टीम जांच में जुटी थीं। कोई भी जानकारी शुक्रवार तक देने की बात कही जा रही थी। एसआईबी के डिप्टी कमिशभनर पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में जांच टीम देर रात एडीआरसी ट्रांसपोर्ट के दफ्तर व गोदाम में पहुंच गई। जहां एकाएक टीम के पहुंचने पर अफरा-तफरी मच गई। देर रात दोनों जगहों पर मौजूद नगों, पिछले कुछ समय से लेकर अब तक के बिल बिल्टी आदि की जांच की जा रही थी। डिप्टी कमिशभनर ने इतना ही बताया कि अभी कुछ भी बता पाना जल्दबाजी होगी। बस इतना है कि माल दिल्ली बिना बिल बिल्टी के भेजा जाता है। जांच व दस्तावेजों के परीक्षण के बाद ही कर चोरी आदि के विषय में कुछ बताया जा सकेगा। जांच में यह भी उजागर होगा कि यह माल किन फर्मों से है और कितनी चोरी इसमें उजागर होती है।