फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST SIB raid: अलीगढ़-कासगंज के ईंट भट्ठों पर मारा छापा, 3.70 करोड़ ईंटें सील

Fri, 09 Aug 2024 02:44 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जीएसटी एसआईबी ने  तीन टीमों के साथ कासगंज के सहावर में आठ व अलीगढ़ रामघाट रोड के एक ईंट भट्ठे पर छापा मारा। भट्ठों के दस्तावेजों को बोरियों में भरकर मुख्यालय लाया गया। आठों भट्ठों से 3.50 करोड़ व अलीगढ़ में रामघाट रोड के ईंट भट्ठे से 20 लाख रुपये कीमत की ईंटें सील की गईं।
विज्ञापन
ईंट भट्ठा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरीद-बिक्री का टर्नओवर कम दिखाकर व्यापार करने वाले ईंट भट्ठों के खिलाफ जीएसटी की एसआईबी टीम की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में अलीगढ़ व कासगंज के नौ ईंट भट्ठों पर टीम ने छापा मारा। जांच के आधार पर सभी जगहों पर 3.70 करोड़ रुपये की ईंटें सील की गई हैं। साथ ही बिक्री पर प्रतिबंध लगाकर नोटिस जारी किए गए हैं। बता दें कि पिछले दिनों भट्ठा कारोबारियों के साथ जीएसटी अफसरों की बैठक हुई थी, इसमें सर्वाधिक कर चोरी का मामला सहावर का रखा गया था। 

विज्ञापन


एडिशनल कमिश्नर एसआईबी ग्रेड दो डॉ. श्याम सुंदर तिवारी व एडिशनल कमिश्नर ग्रेड दो गुलाब चंद्र के निर्देशन में एसआईबी के असिस्टेंट कमिश्नर शिव कुमार सिंह ने 7 अगस्त को तीन टीमों के साथ कासगंज के सहावर में आठ व अलीगढ़ रामघाट रोड के एक ईंट भट्ठे पर छापा मारा। भट्ठों के दस्तावेजों को बोरियों में भरकर मुख्यालय लाया गया। सहावर के भट्ठों का रिटर्न शून्य से लेकर 20 से 30 हजार रुपये तक दाखिल किया था। मगर मौके पर बिक्री काफी अधिक पाई गई। इसी आधार पर आठों भट्ठों से 3.50 करोड़ व अलीगढ़ में रामघाट रोड के ईंट भट्ठे से 20 लाख रुपये कीमत की ईंटें सील की गईं। असिस्टेंट कमिश्नर शिवकुमार सिंह ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है।

इन ईंट भट्ठों पर हुई कार्रवाई 
कासगंज में जिन भट्ठों पर जांच की गई, उनमें शशांक ईंट भट्ठा, सूरज ईंट भट्ठा, बाबा ईंट भट्ठा, हुवल कादरी ईंट भट्ठा, ब्रांच किसान ईंट भट्ठा, एआई ईंट भट्ठा, आर्या ईंट भट्ठा, एनएस यादव ईंट भट्ठा है। अलीगढ़ में रामघाट रोड का चौहान ईंट भट्ठा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें