फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरलः राहुल-प्रियंका सुन लें, 2022 तो क्या 2032 तक भी सत्ता के विषय में न सोचें

Mon, 08 Feb 2021 02:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
विज्ञापन
राहुल गांधी-प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
कांग्रेस के अंदर कलह अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कांग्रेस के वार्ड नंबर 11 के पूर्व मंडल अध्यक्ष व पूर्व सभासद विक्की चौहान ने प्रदेश व स्थानीय कांग्रेस के पदाधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए वीडियो को कांग्रेस के आलाकमान को भेजा है। वीडियो में कहा गया है कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, आप सुन लें अगर यही स्थिति रही तो आप 2022 तो क्या 2032 तक भी सत्ता के विषय में सोच तक नहीं सकते। इधर, युवक कांग्रेस के नेता ठाकुर अर्जुन सिंह ने भी इस बयान का समर्थन किया है।
विज्ञापन


विक्की चौहान वीडियो में कह रहे हैं कि 6 अगस्त 2020 से कांग्रेस संगठन सृजक अभियान चला रही है लेकिन अभियान की क्या प्रगति है यह कोई बताने की स्थिति में नहीं है। चार जनवरी को प्रदेश के एक पदाधिकारी ने अलीगढ़ में डेरा डाला। लेकिन उन्होंने सिर्फ तीन लोगों के यहां खाना खाया। कार्यकर्ताओं से बात तक नहीं की। यही नहीं, वह सिर्फ ड्राइंग रूम तक कैद होकर रह गए। इसी तरह वीडियो में कुछ स्थानीय पदाधिकारियों का नाम लेकर उनकी संगठन के प्रति उदासीनता की बातें कही गई हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कांग्रेसियों के अलावा अन्य राजनीतिक हलकों में भी चर्चा हो रही है।

वीडियो मेरी जानकारी में है। इन लोगों ने मैरिस रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में बैठकर वीडियो बनाया है। इनकी मानसिकता नकारात्मक है। वीडियो में ये लोग भाजपा की तारीफ कर रहे हैं। अगर भाजपा इतनी पसंद है तो पार्टी को छोड़कर भाजपा में चले जाएं। कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता भाजपा में गए हैं। लेकिन उन्होंने कांग्रेस के लिए कभी गलत शब्दों का प्रयोग नहीं किया। ये लोग स्वयं को संगठन से ऊपर समझते हैं। इनको किसी भी तरीके से संतुष्ट नहीं किया जा सकता है। यह पार्टी के वफादार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौ. सुरेंद्र सिंह जिला, अध्यक्ष कांग्रेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें