फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले चौकीदार, राहुल की माफी स्वीकार

विज्ञापन
प्रेमपाल, ग्राम चौकीदार - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट द्वारा बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चौकीदार चोर वाले बयान पर माफ करने के बाद जनपद के चौकीदारों ने भी उनकी माफी स्वीकारी है। ग्राम चौकीदारों ने बताया कि उनको बयान से ठेस पहुंची थी। मगर, राहुल गांधी ने कोर्ट में अपने बयान के लिए माफी मांग ली। कोर्ट के साथ ही चौकीदारों ने भी उनको माफ कर दिया है। वह देश के बड़े नेता हैं। उनसे हर वर्ग अपने सम्मान की अपेक्षा रखता है। राजनीति एक तय सीमा तक ही ठीक लगती है। उन्होंने नासमझी में इस प्रकार का बयान देकर चौकीदारों का थोड़ा दिल जरूर दुखाया था।
विज्ञापन

राजनीति मतभेदों के चलते राहुल गांधी ने चौकीदार को चोर बताकर पूरे चौकीदार समाज की बेइज्जती की थी। मगर, यह भी बड़ी बात है कि उन्होंने सार्वजनिक तौर पर माफी मांग ली।
- ओमप्रकाश, ग्राम चौकीदार
चौकीदारों का नाम राजनीति में इस्तेमाल करने को लेकर तो माफी मांग ली है। मगर, अब राहुल गांधी हमारे हक की लड़ाई को कब अपनी आवाज बुलंद करेंगे। इसका इंतजार रहेगा।
विज्ञापन

- प्रेमपाल, ग्राम चौकीदार
चौकीदार कोई भी हो वह चोर नहीं होता। चौकीदार हमेशा इमानदारी के साथ काम करता है। कोर्ट को अब भी आदेश देना चाहिए कि भविष्य मेें र्कोई चौकीदार शब्द को लेकर टिप्पणी करेगा तो उस पर कानूनी कार्रवाई होगी।
- देवीराम, ग्राम चौकीदार
कोर्ट के फैसले पर देश के हर चौकीदार की निगाह थी। कोर्ट ने चौकीदारों के साथ इंसाफ किया है। राहुल गांधी ने भी अपनी गलती मान ली। अब सरकार चौकीदारों को सिर्फ जुमलेबाजी में नहीं बल्कि असल में उनका हक दे।
विज्ञापन

- बुद्धपाल सिंह, ग्राम चौकीदार

ओमप्रकाश. ग्राम चौकीदार- फोटो : CITY OFFICE

देवीराम. ग्राम चौकीदार- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें