फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर फिसली जुबान: एएमयू-जामिया को आतंकियों का कहा अड्डा, रघुराज सिंह बोले- यूनिवर्सिटी में पलते हैं आतंकवादी

Thu, 12 Nov 2026 10:04 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

छात्रसंघ अध्यक्ष नोमान अशरफ ने कहा कि रघुराज सिंह को गंभीरता से लेने के बजाय उनका इलाज होना चाहिए। यूनिवर्सिटी पार्लियामेंट्री एक्ट से बनी हुई। पार्लियामेंट का संचालन संविधान से होता है, जिसे रघुराज सिंह सांविधानिक संस्था को आतंकवादियों का अड्डा बता रहे हैं, तो इसका मतलब वह खुद संविधान का उल्लंघन कर रहे हैं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण परामर्शदाती समिति अध्यक्ष रघुराज सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण परामर्शदाती समिति के अध्यक्ष रघुराज सिंह के एएमयू व जामिया को आतंकियों का अड्डा बताए जाने पर बवाल मच गया है। एएमयू छात्रसंघ के अध्यक्ष मोहम्मद नोमान अशरफ ने कहा कि ऐसे लोगों की वजह से देश की छवि खराब हो रही है। वह प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से अपील करेंगे कि ऐसे लोगों पर लगाम लगाने की जरूरत है।

विज्ञापन


रघुराज सिंह का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने दोनों संस्थानों को आतंकवादियों का अड्डा बताते हुए कहा कि अगर मौका मिला तो एएमयू और जामिया को बंद कर दूंगा, क्योंकि हिंदू के पैसों से संचालित यूनिवर्सिटी में गद्दार पनपते हैं। यहां आतंकवादी पलते हैं और वह आतंकवादियों का फन कुचल देंगे। मुझे ईश्वर ताकत दे कि दोनों यूनिवर्सिटी को खत्म देंगे। उनके बयान को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं।

रघुराज सिंह को गंभीरता से लेने के बजाय इलाज हो : नोमान
छात्रसंघ के अध्यक्ष नोमान अशरफ ने कहा कि रघुराज सिंह को गंभीरता से लेने के बजाय उनका इलाज होना चाहिए। यूनिवर्सिटी पार्लियामेंट्री एक्ट से बनी हुई। पार्लियामेंट का संचालन संविधान से होता है, जिसे रघुराज सिंह सांविधानिक संस्था को आतंकवादियों का अड्डा बता रहे हैं, तो इसका मतलब वह खुद संविधान का उल्लंघन कर रहे हैं। इस यूनिवर्सिटी में डॉ. जाकिर हुसैन दिए हैं, जो देश के राष्ट्रपति बने। डॉ. अशोक सेठ निकले, जो एशिया के हृदय रोग विशेषज्ञ हैं। इसी तरह अन्य विभूतियां निकलीं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जेके स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने की एफआईआर दर्ज कराने की मांग
जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन (जेकेएसए) ने मुख्यमंत्री और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से रघुराज सिंह को बर्खास्त करने की मांग की है। एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक नासिर खुहैमी ने कहा कि इस तरह के बयान शिक्षा संस्थानों का सांप्रदायिकरण करने, पूरे छात्र समुदाय को कलंकित करने और देश के शैक्षणिक संस्थानों की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हैं।

एएमयू को आतंकियों का अड्डा बताना निंदनीय : शहाबुद्दीन
बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने मंत्री रघुराज सिंह के कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को फांसी देने और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) को आतंकवादियों का अड्डा बताने संबंधी बयान की निंदा की है।

उन्होंने कहा कि सांविधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को ऐसी गैरजिम्मेदाराना भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। किसी को सजा देना न्यायपालिका का अधिकार है। एएमयू देश का प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान है, जहां सभी धर्मों के विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त करते हैं। यहां से पढ़े विद्यार्थियों ने विभिन्न क्षेत्रों में देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने मंत्री से बयान पर पुनर्विचार करने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें