आरएएफ की रामघाट रोड स्थित 104 बटालियन के एक जवान के साथ मारपीट व पत्नी से अभद्र व्यवहार मामले में आरोपी दो आरएएफ अफसरों को अब आकर अदालत ने तलब किया है। इन दोनों की तैनाती इन दिनों महाराष्ट्र व आंध्र प्रदेश में है। यह आदेश अपर सत्र न्यायालय से जारी हुआ है, जिसमें 15 फरवरी की तारीख नियaत की गई है।
प्रकरण के अनुसार 17 मार्च 2009 को जवान की तबियत बिगड़ने पर उसकी पत्नी उसे रिक्शे से मेडिकल कॉलेज ले जा रही थी। तभी वह बेहोश हो गया। इस पर तत्कालीन हवलदार मुरारीलाल यादव को बुलाया गया। आरोप है कि मुरारीलाल यादव अभद्र व्यवहार करते हुए पति को धकियाकर चला गया। इसके बाद सितंबर में जब पति इलाज के बाद वापस आया तो आरोपियों ने उसे घर आकर पीटा व धमकाया।
इस मामले में असिस्टेंट कमांडेंट अमरवीर सिंह हाल तैनाती बड़सागढ़ चिरौली महाराष्ट्र व डिप्टी कमांडेंट अरिवंद कुमार हाल तैनाती सीआरपीएफ बहीराम पुलिस लाइन बारगल आंध्र प्रदेश को एडीजे एके पुंढीर के न्यायालय ने 15 फरवरी को तलब किया है।