फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राकट्योत्सव पर राधारानी की भक्ति में मग्न हुए श्रद्धालु

विज्ञापन
श्री वार्ष्णेय मंदिर पर श्री राधारानी की आरती करती महिलाएं। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
राधाष्टमी को वृषभान नंदिनी राधारानी का प्राकट्योत्सव माना जाता है। बुधवार को इस मौके पर राधारानी की भक्ति में श्रद्धालु मग्न हो गए। मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। कृष्ण के उपासकों ने अपने घरों में आयोजन किए। भजन गाकर श्रद्धालुओं ने राधारानी को रिझाया।
विज्ञापन

श्री वार्ष्णेय मंदिर में राधारानी का दुग्धाभिषेक हुआ। जयगंज स्थित मुरली मनोहर मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। ब्रज में राधा की भक्ति के बिना कृष्ण की भक्ति अधूरी मानी गई है। श्रद्धालुओं ने राधारानी की प्रतिमा को पंचामृत से स्नान कराया और शृंगार किया। इसके बाद भजन कीर्तन किया गया। श्री वार्ष्णेय मंदिर में आयोजित दुग्धाभिषेक में राधे श्याम गुप्ता स्क्रेप वाले, राजाराम मित्र, भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक, अलका गुप्ता पार्षद, बृजेश कंटक, नेहा कंटक, नीरू गुप्ता, अमित शेखर सराफ, रचना शेखर, कल्पना वार्ष्णेय, लीना गुप्ता, सोनी गुप्ता, मंजू रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें