राधा अष्टमी पर राधा कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में सम्मानित बच्चे
- फोटो : स्वयं
गणेश पूजा के पंडालों में शनिवार को राधाष्टमी का उल्लास छाया रहा। संस्कार एवं सामाजिक संस्था ने शनिवार को अलीगढ़ टीकाराम मंदिर में राधाअष्टमी पर धार्मिक का आयोजन किया। इसमें वृंदावन की कथा वाचक दीपा दीदी ने राधारानी की महिमा का गुणगान किया। भजन संध्या हुई, जिसमें श्रद्धालु राधा रानी के भजनों पर देर तक झूमते रहे। संस्थापक अध्यक्ष योगेश महाजन, मुख्य यजमान शिव शंकर महाजन, लविश गुप्ता, सचिन महाजन, मानव महाजन, प्रमोद सेनानी, यशपाल सिंह लोधी आदि मौजूद थे।
प्राचीन सिद्धपीठ गिलहराज हनुमान मंदिर में राधा रानी का संकीर्तन हुआ। कृष्णचंद्र शर्मा और कैलाश चंद्र ने राधा रानी के भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम महंत योगी कौशलनाथ के सानिध्य में हुआ। सुदामापुरी बिजलीघर स्थित श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर में राधा नाम संकीर्तन हुआ। पंडित अमित कुमार भारद्वाज, काकू मंगलेश्वर और केशव मंगलेश्वर व अन्य मौजूद रहे।
अचलताल स्थित प्राचीन सिद्धपीठ गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी महोत्सव के सातवें दिन बाल गणेश का कुआं पूजन और छठी उत्सव मनाया गया। मंदिर के महंत विनयनाथ महाराज, अल्पना वार्ष्णेय, क्षमा वार्ष्णेय, प्रिया वार्ष्णेय, रजनी, मानसी वर्मा, सुमन शास्त्री मौजूद रहीं। श्री वार्ष्णेय मंदिर में राधारानी का भव्य दुग्धाभिषेक किया गया।