फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : मिस्टर अलीगढ़ सुशील व मसल्समैन बने ईशान

विज्ञापन
डी बिल्डिंग शो में सम्मानित खिलाड़ी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
आजादी का अमृत महोत्सव ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत महारानी अहिल्याबाई स्पोर्ट्स स्टेडियम में उत्तर प्रदेश जिम संगठन व जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में जिले के पांच दर्जन युवा बॉडी बिल्डर ने सुंदर मांसपेशियों का प्रदर्शन किया। बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में सुशील कुमार मिस्टर अलीगढ़ व ईशान मसल्समैन बने।
विज्ञापन

50 किलो भार वर्ग में जावेद, रिषभ, अजय, 55 में नवेद, इमरान, अजीम, 60 में सलमान, मनोज, अरविंद, 65 में सुशील कुमार, करन, जीशान, 79 में अमन चौहान, मुकेश राघव, दानिश, 75 से ऊपर वर्ग भार में ईशान, विश्वास, तेजू क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। उन्हें पुरस्कृत किया। बॉडी बिल्डर के प्रशिक्षक कपिल सेंगर, अमित ठाकुर, दीपक शर्मा, रोहित राणा, मेराज, भानु को सम्मानित किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. वैभव वार्ष्णेय ने किया। संचालन आयोजन अध्यक्ष मुजाहिद असलम व सचिव विनीत यादव ने किया। निर्णायक मंडल में मिस्टर यूपी रहे मोहम्मद कफील रहे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मनीष राय आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें