फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक डाउन में नामित पार्षदों के शपथ ग्रहण पर उठे सवाल

विज्ञापन
भाजपा के दस नामित पार्षदों को शपथ ग्रहण कराते मेयर मोहम्मद फुरकान। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
जवाहर भवन में मंगलवार को हुए नगर निगम के नामित दस पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह विवादों में घिर गया है। लॉक डाउन के दौरान कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित न करने के शासन के फरमान के बावजूद हुए इस कार्यक्रम को लेकर जबर्दस्त चर्चा है। बुलावे के बावजूद नगर आयुक्त द्वारा कार्यक्रम में शिरकत न करना भी चर्चा का विषय रहा। बताया जाता है कि उन्होंने शासन के निर्देश एवं सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का हवाला देते हुए कार्यक्रम में शामिल होने से इंकार कर दिया। हालांकि वह इस मामले में कोई भी अधिकृत बयान देने से बचते नजर आए।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर निगम के जवाहर भवन में महापौर मोहम्मद फुरकान, उप सभापति पुष्पेंद्र जादौन, सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह एवं कर निर्धारण अधिकारी विनय राय की उपस्थिति में शासन द्वारा नामित भाजपा के दस पार्षदों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इनमें कुलदीप पांडे, संजय पंडित, प्रवीण आर्य, पंकज सक्सेना, ललित सांवरिया, दिनेश जादौन, राजेंद्र चौहान, भूपेंद्र सिंह, रीता राजपूत व रश्मि पंकज ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। सूत्रों के मुताबिक नगर आयुक्त को भी समारोह में शामिल होना था, लेकिन उन्होंने लाक डाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का हवाला देते हुए शामिल होने से इंकार कर दिया। हालांकि फोन पर बातचीत में उन्होंने इस मामले में कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया।
मेयर मो. फुरकान का फोन लगातार बंद रहने के कारण उनसे प्रतिक्रिया नहीं ली जा सकी। हालांकि कार्यक्रम स्थल पर मौजूद पार्षदों ने सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने एवं 80 लोगों की क्षमता वाले हाल में मात्र 15 लोगों की उपस्थिति होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें