फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जून तक 20 करोड़ से तैयार होगी क्वार्सी चुंगी-दोदपुर दो किमी लंबी सड़क, काम शुरू

Sat, 27 Dec 2025 06:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सड़क पर दोनों तरफ फुटपाथ, नाला निर्माण, भूमिगत उपयोगिताएं शिफ्टिंग (विद्युत केबल अंडरग्राउंड), स्ट्रीट लाइट, कैरिज-वे सुंदरीकरण, पार्किंग और हरियाली जैसी सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन
अलीगढ़ नगर निगम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम ग्रिड योजना के तहत अलीगढ़ शहरवासियों को एक और सौगात मिलने वाली है। क्वार्सी चुंगी से केला नगर चौराहे होते हुए दोदपुर ख्वाजा गार्डन तक करीब दो किमी लंबी सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। 20.04 करोड़ रुपये से बनने वाली यह सड़क जून में तैयार हो जाएगी।

विज्ञापन


एएमयू और मेडिकल जाने का यह मुख्य मार्ग है। शुक्रवार को इस रोड के निर्माण का शुभारंभ केला नगर चौराहे से हुआ। मुख्य अतिथि विधायक अनिल पाराशर, महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त ने पूजा-अर्चना कर पहली ईंट रखी। इस रोड का कार्य मैसर्स एबी इंफ्राजोन प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा गया है।

इस सड़क पर दोनों तरफ फुटपाथ, नाला निर्माण, भूमिगत उपयोगिताएं शिफ्टिंग (विद्युत केबल अंडरग्राउंड), स्ट्रीट लाइट, कैरिज-वे सुंदरीकरण, पार्किंग और हरियाली जैसी सुविधाएं होंगी। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि छह माह में कार्य पूर्ण करना अनिवार्य है। किसी भी तरह की ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, पार्षद पुष्पेंद्र सिंह जादौन, नईम अहमद, मो. तारिक, सबा खान नदीम अहमद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें