फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंत नृत्यगोपाल दास के संपर्क में आए उद्योगपति हुए क्वारंटीन 

Fri, 14 Aug 2020 08:46 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
quarantine - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के संपर्क में आने वाले उद्योगपति सतीश गौड़ अपने कारखाने के गेस्ट हाउस में क्वारंटीन हैं। शुक्रवार सुबह उनकी मेदांता में भर्ती महंत नृत्यगोपाल दास से फोन पर बातचीत भी हुई। उद्योगपति का कहना है कि महंत जी ठीक हैं और स्टेबल कर रहे हैं। 
विज्ञापन


 अयोध्या में 5 अगस्त को भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन हुआ था। उस कार्यक्रम में अलीगढ़ के उद्योगपति और निर्यातक सतीश गौड़ भी शामिल हुए थे। वह एक दिन पहले ही अयोध्या पहुंच गए थे और महंत नृत्यगोपाल दास के आश्रम में दो दिन तक रुके थे। सतीश गौड़ ने महंत नृत्यगोपाल दास को रामदरबार की प्रतिमा भी भेंट की थी, जिसे बाद में महंत नृत्यगोपाल दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट की।

सतीश गौड़ ने बताया कि अयोध्या से वापस आने के बाद डॉक्टरों की सलाह पर फैक्टरी के गेस्ट हाउस में क्वारंटीन हो गए। आठ दिन से फैक्टरी के गेस्ट हाउस में ही हैं और किसी से संपर्क नहीं कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसी तरह की दिक्कत नहीं है। वह बिल्कुल स्वस्थ हैं। सतीश गौड़ ने बताया कि महाराज जी महंत नृत्यगोपालदास मथुरा जन्मस्थान आए थे। वह अलीगढ़ भी आना चाहते थे लेकिन कोरोना और भक्तों की भीड़ को देखते हुए उनका आगमन नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें