कोई ग्राहक लघु शंका के लिए मार्केट के पीछे खेत में गया तो उसे अजगर दिखाई पड़ा। दुकानदार एकत्रित होकर पीछे खेत में पहुंचे। वहां पर करीब आठ फुट लंबा अजगर देखकर दुकानदारों के होश उड़ गए।
जवां कस्बे के शास्त्री मार्केट के पीछे अजगर मिला। यह करीब आठ फुट लंबा था। दुकानदारों ने सांप पकड़ने वाले एक व्यक्ति को बुलाया। उसने अजगर को पकड़कर वन कर्मियों को सौंप दिया।
विज्ञापन
शास्त्री मार्केट के किनारे रजबहा है। पीछे की ओर खेत हैं। 16 नवंबर को दोपहर बाद करीब तीन बजे मार्केट में खरीदारी के लिए आया कोई ग्राहक लघु शंका के लिए मार्केट के पीछे खेत में गया तो उसे अजगर दिखाई पड़ा। इस पर उसने लौटकर दुकानदारों को बताया। इस पर दुकानदार एकत्रित होकर पीछे खेत में पहुंचे। वहां पर करीब आठ फुट लंबा अजगर देखकर दुकानदारों के होश उड़ गए।
उन्होंने सांप पकड़ने वाले कस्बा निवासी गुलशेर खां को बुलाया। इस दौरान घेराबंदी कर नजर रखे रहे ताकि अजगर इधर-उधर न निकल जाए। गुलशेर खां ने पहुंचकर अजगर को पकड़ लिया। उधर सूचना पर वन विभाग के संगम कुमार और सुमित कुमार पहुंचे। अजगर को एक बोरी में बंद कर सुमेरा झाल स्थित वन विभाग की नर्सरी में छोड़ दिया।