फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: शाहजमाल में 16 करोड़ की लागत से बनेगा पंपिंग स्टेशन, जलभराव से 40 हजार लोगों को मिलेगी निजात

Fri, 24 Jul 2026 10:24 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शाहजमाल, ईदगाह रोड, चरखवालान, खैर रोड, नगला मसानी, हड्डी गोदाम रोड, तुर्कमान गेट, पंतनगर, सराय मियां और सराय काबा जैसे क्षेत्र इस परियोजना से सीधे लाभान्वित होंगे। इन इलाकों में लंबे समय से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
निरीक्षण करते नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा व अन्य - फोटो : नगर निगम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ शहर के शाहजमाल और आसपास के क्षेत्रों को दशकों पुराने जलभराव की समस्या से जल्द ही निजात मिलेगी। नगर निगम ने चरखवालान चौराहे पर करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से एक नया उच्च क्षमता वाला पंपिंग स्टेशन बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है।

विज्ञापन


यह परियोजना अर्बन फ्लड (जल-प्लावन नियंत्रण) एवं स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना के तहत प्रस्तावित है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि इसके बनने से करीब 40 हजार लोगों की आबादी को जलभराव से राहत मिलने की उम्मीद है। प्रस्तावित पंपिंग स्टेशन की क्षमता 1000 किलोलीटर प्रति मिनट होगी। यह क्षमता मौजूदा शाहजमाल पंपिंग स्टेशन से लगभग दोगुनी है।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बृहस्पतिवार को निर्माण और जलकल विभाग के अधिकारियों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि खैर रोड बर्फ खाना नाला खुला होने के कारण लोग इसमें कचरा डाल रहे हैं। इससे नाले की जल निकासी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


जलभराव से प्रभावित क्षेत्र 
शाहजमाल, ईदगाह रोड, चरखवालान, खैर रोड, नगला मसानी, हड्डी गोदाम रोड, तुर्कमान गेट, पंतनगर, सराय मियां और सराय काबा जैसे क्षेत्र इस परियोजना से सीधे लाभान्वित होंगे। इन इलाकों में लंबे समय से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। नया पंपिंग स्टेशन इस समस्या का स्थायी समाधान प्रदान करेगा। इससे लगभग 40 हजार नागरिकों को सीधा फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


नाले से अतिक्रमण होगा ध्वस्त
नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान नाले में कचरा डालने और अतिक्रमण की समस्या को गंभीरता से लिया। उन्होंने अवर अभियंता पूनम सिंह को खैर रोड बर्फ खाना नाले का ढलान जांचने और उसे ढकने का प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया। स्वच्छता निरीक्षक को अतिक्रमणकारियों और कचरा डालने वालों को चिह्नित कर नोटिस जारी करने के लिए कहा गया है। इसके अतिरिक्त, जल निकासी को तेज करने के लिए नाले के अंतिम बिंदु पर तीन अतिरिक्त मोबाइल पंपसेट स्थापित किए जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें