फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसेवा केंद्र संचालक पर फर्जीवाड़े का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
देहली गेट क्षेत्र के चरखवालान चौराहा के जनसेवा केंद्र संचालक पर बच्चों के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा कुरैशियान मोहल्ला के चिरागुद्दीन की ओर से दर्ज कराया गया है, जिसमें कहा गया है कि उसने अपनी पांच वर्षीय बेटी नूर अफसा व सात वर्षीय बेटे अबुदर का जन्म प्रमाण पत्र चरखवालान स्थित वयम जन सेवा केंद्र के मनीष निवासी हीरा नगर, देहली गेट से बनवाया था।
विज्ञापन

तीन माह बाद जब स्कूल में दाखिले के समय उक्त प्रमाण पत्र दिए गए तो इन्हें फर्जी करार दिया गया। इस पर मनीष से कहा गया तो मनीष व उसके साथी संदीप ने अभद्रता की। जानकारी पर पता चला है कि इन लोगों ने कई लोगों के प्रमाण पत्र फर्जी बनाए हैं। इंस्पेक्टर देहली गेट के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें