ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे समेत विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा किसानों का आंदोलन 383वें दिन भी जारी रहा। उसरह रसूलपुर धरना स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में 25 मार्च की किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए गांवों में जनसंपर्क तेज कर दिया गया है। किसान नेताओं ने फाजिलपुर, नांगल, खंडेहा, दमुआंका व सोतीपुरा समेत कई गांवों में घर-घर जाकर लोगों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। भाकियू (महात्मा टिकैत) के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह व नवनीत चौधरी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। किसानों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।