नगर निगम ने स्मार्ट अलीगढ़ एप्लीकेशन शुरू करके जनता को घर बैठे ही समस्याओं के निराकरण की सहूलियत प्रदान की है। इस एप्लीकेशन को प्ले स्टोर से स्मार्ट फोन में डाउनलोड किया जा सकता है।
जनता की समस्याओं और नगर निगम संबंधी जन सुविधाओं को प्रभावी बनाने के लिए नगर आयुक्त गौरांग राठी की पहल पर स्मार्ट अलीगढ़ नाम से मोबाइल एप्लीकेशन को पिछले दिनों अलीगढ़ के दौरे पर आए नगर विकास मंत्री ने लॉन्च किया था। बुधवार को जन समस्याओं की समीक्षा करते हुए नगर आयुक्त ने एप को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश अधीनस्थों को दिए हैं। साथ ही जनसमस्याओं को संबंधित विभाग के अधिकारी तक पहुंचाने के उद्देश्य से मोबाइल चालू रखने की हिदायत दी गई है। उन्होेंने कहा कि इस एप्लीकेशन को स्मार्ट फोन में प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें नाम, मोबाइल नंबर डालकर करके गृह, जलकर समेत अन्य के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
स्मार्ट अलीगढ़ एप से संबंधित हेल्पलाइन जारी
नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बताया कि समस्याओं पर सकारात्मक फीडबैक न मिलने पर अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त के मोबाइल नंबर 7042602888 पर लोग संपर्क कर सकते हैं।
गृह, जलकर निर्धारण के लिए : विनय कुमार राय, सीटीओ - 9105053403 व आरपी सिंह, टीएओ - 9105053409।
नाली सफाई व कूड़ा उठाने, फॉगिंग के लिए : डॉ. शिव कुमार नगर, स्वास्थ्य अधिकारी - 9105053406 व समय सिंह, एटूजेड प्लांट, हेड - 7055547779।
पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए : मनोज कुमार प्रभात - 8860311555 व ईईएसएल कंपनी - 9759000403।
निर्माण कार्य/नाली खड़ंजा मरम्मत के लिए : सूरज पाल, मुख्य अभियंता - 7355933357 व अशोक कुमार भाटी, अधिशासी अभियंता - 9312237282।
पेयजल व हैंडपंप मरम्मत के लिए : अनवर ख्वाजा, महाप्रबंधक, जल - 910505340, लक्ष्मण सिंह, सहायक अभियंता, जल - 9456210426 व हेमेंद्र गौतम, अवर अभियंता, जल - 9105053410।
जन्म मृत्यु प्रणाम पत्र के लिए : राजेश कुमार, टीएस - 9105053412, राजेंद्र यादव, टीएस - 9105053413 व राजेश जैन, टीएस - 9105053417।
अवैध अतिक्रमण के लिए : ठाकुर प्रसाद सिंह, सहायक नगर आयुक्त - 7017255627।
नगर निगम कंट्रोल रूम : 18002747047, 05712750250 व 7500441344।