विवादित जमीन को साफ-सफाई कराकर कब्जा मुक्त करती जेसीबी मशीन
- फोटो : संवाद
कस्बा के मोहल्ला अहीरान में राजस्व विभाग की टीम ने 22 दिसंबर को एक विवादित जमीन को खाली कराया। बबूल की झांड़ियां हटा कर जगह को समतल कराया गया। ये जगह खाली होने से चकरोड पूरा हो गया है।
इस जगह पर मालिकाना हक को लेकर नगर पंचायत और राजस्व विभाग के बीच विवाद है। जिसका लाभ उठा कर सुल्तान सिंह, रामनिवास आदि ने यहां पर पशुओं को बांध रखा था। इस जगह के पास ही दिनेश कुमार शर्मा की जगह है, चकरोड बनने से उनकी जगह तक का रास्ता साफ हो गया है।
नायब तहसीलदार प्रियंका शर्मा, कानूनगो महेश गौतम, लेखपाल रमाकांत, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार ने टीम सहित कार्रवाई पूरी की। दिनेश कुमार शर्मा ने ही एसडीएम कोल के यहां इस जगह को कब्जा मुक्त करने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था। शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना को देखते हुए एसडीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार प्रियंका शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गईं।
जेसीबी द्वारा जगह को कब्जा मुक्त कराया। पशुओं को बांधने वाले अपने कागज नायब तहसीलदार को दिखा कर जगह की पैमाइश कराने की मांग कर रहे थे। इस पर नायब तहसीलदार ने कह दिया कि इसकी पैमाइश कई बार हो चुकी है। केवल जगह को साफ सफाई करके कब्जा मुक्त किया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल तिवारी ने नायब तहसीलदार को बताया कि नगर पंचायत के नक्शे के हिसाब से जगह नजूल भूमि है। इस पर चकरोड कैसे निकल सकता है। नगर पंचायत के नक्शा अभिलेखों के अनुसार भूमि का 996 नंबर की है लेकिन राजस्व विभाग के नक्शे के हिसाब से 2646 और 2647 है।