एएमयू डक प्वाइंट से विरोध मार्च निकालते एएमयू छात्र नेता।
- फोटो : CITY OFFICE
एएमयू के छात्र नेता इंजमाम उल हक व छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन के नेतृत्व में कासगंज में अल्ताफ की मौत को लेकर विरोध मार्च निकाला गया।
मार्च विश्वविद्यालय के डक प्वाइंट से शुरू हुआ, जो बाब-ए-सैयद तक निकला। छात्रों ने विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा, जिसमें ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की गई, जिनके अधिकार क्षेत्र में अल्ताफ की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। छात्रों ने उच्च स्तरीय जांच और उचित मुआवजे की भी मांग की। विरोध मार्च में नदीम अंसारी, जानिब हसन, फरहम अली, फैजान, अकरम आदि शामिल रहे। ब्यूरो