फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग होम में महिला की मौत पर हंगामा

विज्ञापन
जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे मरीज की मौत के बाद इमरजेंसी में हंगामा करते लोगों से वार्ता ? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
रामघाट रोड स्थित नर्सिंग होम में आपरेशन के दौरान कासगंज से लाई गई एक महिला की मौत होने पर जमकर हंगामा काटा। परिजनों का आरोप है कि मरीज की आपरेशन लायक स्थिति नहीं होने पर भी रात में ही उसका आपरेशन कर दिया गया। परिजनों ने पहले तो आपरेशन करने वाले डाक्टर पर कार्यवाही की मांग की लेकिन बाद में इस प्रकरण में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

कासगंज के गांव बूढ़ा का नगला की रहने वाली दानवती (35) पत्नी सतपाल के गर्भाशय में संक्रमण था। उसके परिजन शुक्रवार को उसे लेकर शांति नर्सिंग होम आए। परिजनों के मुताबिक साथ में कासगंज के एक हास्पिटल का दलाल और एक महिला भी थी। हास्पिटल में आने पर रात में ही दानवती का आपरेशन किया गया। जबकि उसकी हालत आपरेशन के लायक नहीं थीं। इसके साथ ही पहले 10 हजार रुपये जमा कराए और बाद में 40 हजार रुपये और देने के लिए कहा। इसी बीच आपरेशन के दौरान दानवती की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक अस्पताल प्रशासन ने बिना पैसे दिए शव देने से इंकार कर दिया। इस पर वहां हंगामा होने लगा। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों में समझौता कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें