फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में प्रदर्शनकारियों को हटाने के विरोध में एएमयू में प्रदर्शन

विज्ञापन
एएमयू में कैंडल मार्च निकालते छात्र-छात्राएं - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कानपुर में नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस द्वारा बलपूर्वक हटाने के विरोध में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में सोमवार की शाम विरोध मार्च निकाला गया। इस दौरान हाथों में कैंडल लेकर मोदी, योगी, अमित शाह मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारियों ने मासूम बच्चों को हाथों में भी उठा रखा था। मार्च में प्रदर्शनकारियों पर दहशतगर्दी के पीछे पुलिस बल को जिम्मेदार ठहराया गया।
विज्ञापन

एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन ने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार सभी छात्र व अन्य लोग चुंगी गेट पर इकट्ठा हुए। सभी ने हाथों में कैंडल ले रखी थीं। यहां से सभी लोग फिजिक्स डिपार्टमेंट, दीनियात विभाग, आर्ट्स फैकल्टी, पीवीसी लाज होते हुए बाब ए सैयद पर पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कानपुर में जो लोग बंदी बनाए गए हैं, उन्हें रिहा करने की मांग की गई। साथ ही शरजील इमाम व डॉ. कफील को भी रिहा करने की मांग की गई। विरोध मार्च में जामिया तुम संघर्ष करो, कानपुर तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं, जैसे नारेे लगाए गए। इसके अलावा सीएम योगी गद्दी छोड़ो, यूपी पुलिस मुर्दाबाद, दिल्ली पुलिस मुर्दाबाद, दिल्ली पुलिस होश में आओ, तेरा मेरा रिश्ता क्या, ला इलाहा इल्लिाह, यह जो दहशतगर्दी है. इसके पीछे वर्दी है, जैसे नारे भी लगाए गए। इस अवसर पर प्राक्टर टीम के सदस्य भी मौजूद रहे। इससे पहले दोपहर में एएमयू में एक बाइक रैली निकाली गई। यह रैली स्टाफ क्लब के पास से शुरू होकर आर्ट्स फैकल्टी, फिजिक्सि विभाग होकर कामर्स संकाय होकर मिटों सर्किल पर खत्म हुई।
जय भीम, जय मीम के नारों से सुगबुगाहट शुरू
एएमयू के बाब ए सैयद पर प्रदर्शन के दौरान सोमवार को जय भीम, जय मीम के भी नारे लगाए गए। ये नारे सभी ने सुने। इस तरह के नारों से कई तरह के संकेतार्थ निकाले जा रहे हैं। एएमयू प्रशासन ने भी इस बात का संज्ञान लिया है। एएमयू के कुछ पूर्व छात्र एक राजनीतिक संगठन से भी जुड़े रहे हैं। ताजा लगे नारों से इसके राजनीतिक निहितार्थ और प्रदर्शन से जुड़े होने वालों के विषय में अटकलों का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें