फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरडीए को भंग करने की मांग को लेकर एएमयू में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) को भंग करने तथा एक जूनियर डॉक्टर को निलंबित करने की मांग को लेकर एएमयू छात्रों ने पूर्व कैबिनेट सदस्य जैद शेरवानी के नेतृत्व में कैंपस में प्रदर्शन किया। छात्रों ने चुंगी गेट को बाइक लगाकर जाम कर दिया, जिसकी वजह से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। छात्रों को समझाने में प्रॉक्टोरियल टीम के पसीने छूट गए।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज में सितंबर 2019 में जूनियर डॉक्टर एवं छात्र नेता जैद शेरवानी के बीच विवाद हुआ था। डॉक्टरों ने जैद शेरवानी पर बदतमीजी का आरोप लगाया था। जबकि जैद शेरवानी ने एक जूनियर डॉक्टर पर एक महिला मरीज के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। मामला थाने तक पहुंची थी। इस मामले में जांच कमेटी भी गठित हुई थी, जिसकी रिपोर्ट आज तक सार्वजनिक नहीं की गई। जैद शेरवानी ने एक बार फिर इस मामले को उठाया है। वह आरोपी जूनियर डॉक्टर को निलंबित करने तथा आरडीए को भंग करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि 24 घंटे में उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो भूख हड़ताल करेंगे। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने हाजिरी का मुद्दा भी उठाया और विश्वविद्यालय प्रशासन से राहत देने की मांग की।
सुरक्षाकर्मी की पिटाई को मॉब लिंचिंग कहने पर भड़के थे छात्र नेता
अलीगढ़। जेएन मेडिकल कॉलेज में गत दिनों एक सुरक्षाकर्मी की कुछ लोगों ने बेरहमी से पिटाई की थी। प्रेमवीर नामक सुरक्षाकर्मी के पक्ष में आरडीए के नेता आए थे। वह दो दिनों तक बेहोश रहा था। जेएन मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार चल रहा है। उन्होंने सुरक्षाकर्मी पर हुए हमले को मॉब लिंचिंग की संज्ञा दी थी। उस समय भी जैद शेरवानी एवं कुछ अन्य छात्रों ने आरडीए के खिलाफ नाराजगी जताई थी। उनका कहना था कि मॉब लिंचिंग का नाम लेकर आरडीए नेता एएमयू को बदनाम कर रहे हैं। इस मसले को लेकर कुछ छात्र नेता विश्वविद्यालय के अधिकारी से भी मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें