फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गोंडा-अलीगढ़ मार्ग सही न कराने पर प्रदर्शन किया

Sat, 17 Aug 2024 05:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
गोंडा-अलीगढ़ मार्ग की जर्जर हालत के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
जर्जर गोंडा-अलीगढ़ मार्ग का निर्माण न होने पर शुक्रवार को भाकियू के कार्यकर्ताओं ने रोष जताते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि जिला मुख्यालय के लिए यही एकमात्र मार्ग है। इस खराब सड़क को बनवाने पर जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन




पीपली सोनोंठ चौराहे पर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने इस मार्ग के जल्द निर्माण की मांग उठाई। किसान नेता सत्यवीर सिंह सत्तो ने कहा कि इस मार्ग का करीब आठ किलोमीटर का हिस्सा जर्जर है। डीएम ने 22 करोड़ 64 लाख की स्वीकृति की गई।



दोबारा 20 करोड़ रुपये की स्वीकृति लोक निर्माण विभाग से हुई, लेकिन सांसद-विधायक की वजह से शासन से संस्तुति नहीं मिल पाई। इससे यह मार्ग खराब पड़ा है। कहा कि जर्जर मार्ग के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में चौ. पीतंबर सिंह, देवेंद्र सिंह, उदयवीर सिंह, भूरा सिंह, अर्जुन सिंह फौजी, किरन शर्मा, अजय शर्मा, विजय शर्मा, राजेंद्र शर्मा, हाजी अनवर खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें