टप्पल स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा पर स्वतंत्रता दिवस के प्रबंधक द्वारा तिरंगा नहीं फहराने पर हिंदू राष्ट्र सेना ने नाराजगी जताई है।
जिलाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा ने थाना पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा कि नियमानुसार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी सरकारी व अर्द्धसरकारी अथवा निजी संस्थान पर झंडा फहराया जाता हैं लेकिन टप्पल स्थित बैंक ऑफ इंडियन शाखा पर प्रबंधक द्वारा झंडा नहीं फहराया गया है। इसलिए बैंक शाखा प्रबंधक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।