फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: साथा चीनी मिल को लेकर आज से कलक्ट्रेट पर हुक्का-बिस्तर के साथ डेरा डालेंगे किसान, होगा धरना-प्रदर्शन

Mon, 15 Dec 2025 12:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

चीनी मिल के निर्माण कराने की मांग को लेकर साथा चीनी मिल संघर्ष मोर्चा व किसान-मजदूर संगठन धरना-प्रदर्शन करेंगे। यहां 300-400 ट्रैक्टरों के साथ हजारों गन्ना किसान अपने हुक्का-बिस्तर के साथ अनिश्चितकालीन डेरा डालेंगे।
विज्ञापन
दि सहकारी चीनी मिल साथा बंद गेट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार साल से बंद पड़ी साथा चीनी मिल के नवीनीकरण की मांग को लेकर 15 दिसंबर से गन्ना किसानों ने कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन के जरिए आंदोलन करने का निर्णय लिया है। उन्होंने ऐलान किया है कि मांगें पूरी होने तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन


किसान-मजदूर संगठन के राष्ट्रीय सचिव डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने 14 दिसंबर को कई गांवों में पहुंचकर धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम की सफलता के लिए किसानों से जनसंपर्क किया और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी। 

उन्होंने कहा कि सरकार व जनप्रतिनिधियों की वादा खिलाफी के विरोध व चीनी मिल के निर्माण कराने की मांग को लेकर साथा चीनी मिल संघर्ष मोर्चा व किसान-मजदूर संगठन के संयुक्त तत्वावधान में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। यहां 300-400 ट्रैक्टरों के साथ हजारों गन्ना किसान अपने हुक्का-बिस्तर के साथ अनिश्चितकालीन डेरा डालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें