फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्याण के घर के बाहर दूसरे दिन भी सांसद प्रत्याशी का विरोध, सिंह समर्थकों ने गौतम का पुतला फूंका

Sat, 23 Mar 2019 03:08 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ 
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में अलीगढ़ सीट पर राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के विरोध के बावजूद सतीश गौतम को भाजपा का टिकट मिलने के बाद कल्याण समर्थकों का विरोध जारी है। शनिवार को दूसरे दिन भी अतरौली से काफी संख्या में लोग यहां कल्याण सिंह के आवास मैरिस रोड राज पैलेस पहुंच गए। नाराज कार्यकर्ताओं ने राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह की गाड़ी रोकी और नारेबाजी की।

विज्ञापन


सतीश विरोधी नारेबाजी करते हुए वहां सतीश गौतम के पुतले भी फूंके। इस दौरान कल्याण सिंह अपने आवास के अंदर ही मौजूद रहे। सुबह से शुरू हुआ हंगामा दोपहर तक जारी था। बता दें कि कल्याण सिंह मौजूदा सांसद सतीश गौतम को टिकट का विरोध कर रहे थे और उन्होंने अपने रिश्तेदार ठा.श्यौराज सिंह को टिकट की पैरोकारी की थी। 

टिकट मिलने के बाद शुक्रवार की सुबह जब सांसद सतीश गौतम बाबूजी से आशीर्वाद लेने उनके आवास पहुंचे तो उनके सुरक्षाकर्मियों ने बीमारी और आराम करने का हवाला देकर सतीश गौतम को गेट के अंदर नहीं घुसने दिया और दरवाजा तक बंद कर लिया। इसके बाद सतीश बाहर ही काफी देर इंतजार कर लौट आए। 
विज्ञापन


दो दिन से चल रहे इस घटनाक्रम को लेकर अभी तक कल्याण सिंह की ओर से कोई टिप्पणी सार्वजनिक तौर पर या मीडिया में नहीं आई है। सभी उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें