फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारियों का लाल डिग्गी पर धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
लाल डिग्गी बिजली घर में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
ऊर्जा प्रबंधन पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के सदस्यों ने लाल डिग्गी पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारी नेताओं ने आरपार की लड़ाई का आह्वान किया।
विज्ञापन

ऊर्जा निगमों में कार्यरत यांत्रिक संवर्ग के तकनीशियन (टीजी 2) कर्मियों में समस्याओं का समाधान नहीं होने पर प्रबंधक के खिलाफ आक्रोश है। केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को कर्मचारी संघ के सदस्यों ने धरना-प्रदर्शन किया। जिला सचिव नवेद इकबाल ने कहा कि ऊर्जा प्रबंधन द्वारा तानाशाही रुख अपनाया जा रहा है, जिसके कारण टकराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
कार्यवाहक जिलाध्यक्ष देव ऋषि शर्मा ने कहा कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तीव्र होता जाएगा। इससे उत्पन्न औद्योगिक अशांति के लिए प्रबंधन जिम्मेदार होगा। कार्यक्रम में रजनीश मतेला, विनोद कुमार, रमेश पाल सिंह, भूपेंद्र रावत, यतेंद्र शेखावत, शैलेंद्र आदि मौजूद थे। प्रमुख मांगों में टीजी 2 को ग्रेड वेतन 4200 प्रदान करने, टीजी 2 को प्रथम समयबद्ध वेतन मान अवर अभियंता का, द्वितीय समयबद्ध वेतनमान सहायक अभियंता का एवं तृतीय समयबद्ध वेतनमान अधिशासी अभियंता का प्रदान करने आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें