फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: 20 सितंबर को डीएम कार्यालय पर होगा धरना प्रदर्शन, सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं शिक्षकों ने किया ऐलान

Thu, 14 Sep 2023 08:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

संघ के संरक्षक एवं अध्यक्ष उदयराज सिंह की अध्यक्षता में कोषागार कार्यालय के पेंशनर्स कक्ष में हुई। जिसमें प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 20 सितंबर को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन
सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं शिक्षक पेंशनर एसोसिएशन द्वारा बैठक करते पदाधिकारी - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं शिक्षक पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक बृहस्पतिवार को संघ के संरक्षक एवं अध्यक्ष उदयराज सिंह की अध्यक्षता में कोषागार कार्यालय के पेंशनर्स कक्ष में हुई। जिसमें प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 20 सितंबर को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। 

विज्ञापन


जहां मांगों को लेकर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा। अध्यक्ष उदयराज सिंह एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार यादव ने समस्त पेंशनर्स साथियों से अपील की है कि अपनी एकजुटता प्रदर्शित करें। बैठक में डॉ. दिनेश कुमार शर्मा ,धर्मवीर सिह, महेश कुमार शर्मा, राकेश वर्मा ने विचार रखा। संचालन संयुक्त मंत्री एस शर्मा ने किया। 

जान मोहम्मद बने मंडलीय मंत्री 
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में तैनात जान मोहम्मद को मंडलीय मंत्री मनोनीत किया गया है। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल लखनऊ विमल कुमार सिंह एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रेयश कुमार ने मंडलीय मंत्री का स्वागत किया। जान मोहम्मद ने कहा कि वह संगठन एवं कर्मचारियों के हित के लिए कार्य करेंगे। 
विज्ञापन


सेवानिवृत्ति के उपरांत होने वाली विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए जिला से लेकर राज्य स्तर तक उनकी आवाज को बुलंद करेंगे। इस अवसर पर सीडीपीओ चंडौस अनिल दत्तात्रेय, गंगीरी अशोक कुमार, अतरौली आशा त्रिपाठी, शहर आशीष कुमार, गोंडा राहुल वर्मा, इगलास विष्णु कुमार, प्रभारी सीडीपीओ धनीपुर पूनम चौधरी, खैर स्नेहलता दुबे, बिजौली तनुजा सिंह, जवां गायत्री गौड़, टप्पल सुनीला सक्सेना, अकराबाद सीमा सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें