फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ी बिजली दरों के खिलाफ कांग्रेस का प्रर्दशन, कहा लालटेन के युग में वापस भेजना चाहती है सरकार

Fri, 06 Sep 2019 02:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
बिजली दरों पर बढोत्तरी होने पर विरोध प्रदर्शन करते पूर्व एमएली विवेक बंसल व अन्य। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विद्युत दरों में की गई बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेसियों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल के नेतृत्व में गुरुवार को प्रदर्शन किया। मैरिस रोड चौराहे पर प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।

विज्ञापन


इस अवसर पर विवेक बंसल ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार द्वारा वृद्धि का फैसला जनता का खुला शोषण है। भाजपा की सरकारें एक तरफ तो जनता को सुशासन देने का ढिंढोरा पीट रही हैं। दूसरा, इस तरह के निर्णय से प्रदेश और देश की जनता को गहरे जख्म दे रही हैं। विद्युत दरों में की गई बढ़ोतरी से प्रदेश की जनता को फिर से चिराग और लालटेन के युग में भेजने का कार्य किया है।

इस अवसर पर अनिल सिंह चौहान, प्रदीप रावत, शाहिद खान, अखिलेश शर्मा, तल्हा अबरार, एसएम शेहरोज, ओमप्रकाश, शाहिद शेख, मुकेश गुप्ता, अमजद हुसैन, अतर सिंह, मो. असलम, लोकेश कुमार, हेम प्रकाश सैनी, बाबुद्दीन, नितेश कुमार, रईस चौधरी, जितेन्द्र सिंह, राजेश आर्य, आजम खान, नरेंद्र मिश्रा, आमिर यासिर आदि भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें