फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक नहीं मिला तो थाने के बाहर लगाया जाम, पथराव

Thu, 14 Jan 2016 01:47 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना बन्नादेवी क्षेत्र के मोहल्ला जवाहर नगर में चार दिन से लापता युवक के विषय में कोई जानकारी नहीं मिलने पर स्थानीय लोग भड़क गए। उन्होंने थाने के बाहर इकट्ठा होकर नारेबाजी की और जाम लगाते हुए पथराव कर दिया। जिसमें दो बसों सहित कई वाहनों के शीशे टूट गए। भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। बाद में पुलिस ने लोगों को भरोसा दिलाया कि वह युवक की तलाश कर रहे हैं। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन

थाना बन्ना देवी प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि जवाहर नगर निवासी अजय पुत्र रेशम पाल ऑटो पार्ट्स की दुकान पर काम करता है। वह चार दिन से लापता है। परिजनों को आशंका है कि उसके साथ कहीं कोई अनहोनी न हो गई हो। युवक का पता नहीं लगने से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। 
उन्होंने बुधवार को दोपहर थाने के सामने पहुंच कर जीटी रोड पर जाम लगा दिया। भड़के हुए लोगों ने जाम में फंसे वाहनों पर पथराव कर दिया। जिससे कई वाहनों के शीशे टूट गए। गुस्साए लोगों ने जमकर नारेबाजी की। कुछ देर बाद पुलिस ने नारेबाजी कर रही भीड़ को लाठीचार्ज कर तितर बितर किया। पुलिस ने युवक के परिजनों को समझाया कि वह उसे जल्द से जल्द तलाश कर परिवार के सुपुर्द कर देंगे। साथ ही उसके लापता होने का मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें