फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के साथ मारपीट का मामला: थाने के बाहर प्रदर्शन, बाजार हो गए बंद

विज्ञापन
विधायक राजकुमार सहयोगी और गोंडा के थाना प्रभारी के बीच हुई मारपीट के बाद किया प्रदर्शन। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
इगलास के भाजपा विधायक राजकुमार सहयोगी और थानाध्यक्ष गोंडा के बीच बुधवार को हुए मारपीट की घटना की खबर कुछ ही देर में जंगल में लगी आग की तरह फैल गई। विधायक समर्थकों का हुजूम भी थाने के बाहर जमा हो गया और प्रदर्शन करने लगा। थाने में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल रहा। सांसद सतीश गौतम, विधायक ठा. दलवीर सिंह, विधायक अनूप प्रधान सहित तमाम भाजपाई थाने पहुंच गए। साथ में एसपी देहात अतुल शर्मा, एसओ क्राइम डॉ. अरविंद भी आ गए। अधिकारियों के सामने भाजपा नेताओं ने पुलिस कार्य व्यवहार, एसओ की कार्यशैली आदि को लेकर तीखी नाराजगी जताई। विधायक के समर्थन में लोगों ने कस्बे का बाजार भी बंद कर दिया।
विज्ञापन

हालांकि सांसद सतीश गौतम के आश्वासन पर आधा घंटे बाद बाजार खोल दिया गया। इधर, एहतियातन कई थानों का फोर्स भी कस्बे में आ गया था। इसके बाद सभी नेतागण वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता करने के लिए क्वार्सी स्थित सर्किट हाउस पहुंचे। बाद में वहां से सभी एकत्रित होकर डीएम आवास गए। जहां देर शाम तक डीएम-एसएसपी की मौजूदगी में वार्ता बैठक चली।
इसी बीच शासन के अधिकारियों से वार्ता हुई। देर रात मुख्यमंत्री कार्यालय से एसपी देहात अतुल शर्मा को जिले से हटाने व एसओ अनुज सैनी को निलंबित करने का फरमान आ गया। साथ ही पूरे मामले में आईजी से आख्या तलब की गई है। तब जाकर भाजपाई व अधिकारियों की बैठक खत्म हुई। इस बैठक में सांसद सतीश गौतम के अलावा विधायक दलवीर सिंह, संजीव राजा, अनिल पाराशर, अनूप प्रधान, रविंद्र सिंह, राजकुमार सहयोगी, जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू, भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें