फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई-नीट की परीक्षा स्थगित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जेईइ-नीट की प्रवेेश परीक्षा स्थगित करने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी छात्र युवा संघर्ष समिति और यूथ विंग ने डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री को संबोधित ज्ञापन एसीएम द्वितीय को सौंपा।
विज्ञापन

समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष कामिल खान ने कहा कि लाखों परीक्षार्थियों को परीक्षा में बैठने के लिए मजबूर करना केंद्र सरकार का असंवेदनशील फैसला है। यह परीक्षा लाखों विद्यार्थियों के लिए भविष्य का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव है। ऐसे में बिना तैयारी के परीक्षा में बैठने की सोच से परीक्षार्थी अवसाद के शिकार हो रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में यूथ विंग प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष जाकिर खान, जिलाध्यक्ष प्रशांत श्रोत्रिय, समिति के जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा, आकिब खान, साकिब खान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें