आरोप है कि गांव खिरीरीमस्तीपुर में नलकूप का ट्रांसफाॅर्मर दो माह पहले चोरी हुआ था। इसके बाद नया ट्रांसफॉर्मर लगाने के नाम पर जेई और एसडीओ गंगीरी ने समरवती पत्नी महेंद्र सिंह और अमर सिंह से 10 हजार रुपये ले लिए। इसके बावजूद आज तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया।
जेई और एसडीओ के खिलाफ 20 जनवरी को किसानोें ने दादों बिजली घर में धरना-प्रदर्शन किया। अर्जुन सिंह यादव के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन के दौरान विभागीय अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और दलाली को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह को सौंपा।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि गांव खिरीरीमस्तीपुर में नलकूप का ट्रांसफाॅर्मर दो माह पहले चोरी हुआ था। इसके बाद नया ट्रांसफॉर्मर लगाने के नाम पर जेई और एसडीओ गंगीरी ने समरवती पत्नी महेंद्र सिंह और अमर सिंह से 10 हजार रुपये ले लिए। इसके बावजूद आज तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। इससे किसानों की फसल सिंचाई के अभाव में सूख रही है।
वहीं गांव कासिमपुर खुशीपुरा में छह माह पहले फुंका ट्रांसफॉर्मर आज तक नहीं बदला गया। इससे आधे गांव में अंधेरा है। आरोप लगाया कि बिजली घर पर बिना रुपये दिए कोई काम नहीं हो रहा है। कनेक्शन काटने, जोड़ने के नाम पर लाइनमैन उपभोक्ताओं से अवैध वसूली करते हैं। वहीं किसानोें ने कहा कि पहले घरेलू बिजली का बिल 300 रुपये तक ही आता था। स्मार्ट मीटर लगने के बाद से दो हजार रुपये के करीब बिल आ रहा है।
विज्ञापन
धरना-प्रदर्शन में कुंवरपाल सिंह, विजयपाल सिंह, आकाश कुमार, कुमरपाल, मनोज, शेखर, मूलचंद, कृपाल सिंह मौजूद रहे। वहीं जेई जयकृष्ण ने कहा कि सभी आरोप निराधार हैं। रही बात ट्रांसफाॅर्मर की तो जल्द से जल्द ट्रांसफाॅर्मर लगवा दिया जाएगा।