फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र के खिलाफ एएमयू में उबाल

Sat, 16 Jan 2016 02:07 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अल्पसंख्यक स्वरूप को लेकर केंद्र सरकार के बदले रुख से नाराज लोगों ने कैंपस में मार्च निकालकर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति से अल्पसंख्यक स्वरूप बहाल करने की मांग की। एएमयू माईनोरिटी कैरेक्टर ज्वाइंट एक्शन कमेटी के तत्वाधान में जुमे की नमाज के बाद कैंपस में मार्च निकाला गया।
विज्ञापन


बाब-ए-सैयद पर एक्शन कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार ने एएमयू के अल्पसंख्यक स्वरूप को मानने से इंकार कर पूर्व सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफनामा वापस लेने के संकेत दिए है। इससे केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठने लगे है।

कमेटी नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपना रुख नहीं बदला तो वे लोग अलीगढ़ से लेकर दिल्ली तक आंदोलन करेंगे। जरूरत पड़ी तो दिल्ली पहुंचकर चक्का जाम करेंगे। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में एएमयू को अल्पसंख्यक स्वरूप का दर्जा देकर संविधान की गरिमा को बहाल करने की गुहार लगाई है। इस मौके पर अध्यक्ष रईस अहमद, अयुब शबाब, यूसुफ जमाल, डॉ. यश देहलवी, मो. जुनैद, एस सज्जाद हैदर, रेहान अहमद, रागिब अली, जुल्फिकार अली, मो. शादिक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


शहर मुफ्ती ने की हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत
अलीगढ़। एएमयू ओल्ड ब्वायज अलीगढ़ के तत्वावधान में अल्पसंख्यक स्वरूप को लेकर शुक्रवार को ऊपरकोट जामा मस्जिद के सामने हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। शहर मुफ्ती खालिद हमीद ने हस्ताक्षर कर अभियान की शुरूआत की। अध्यक्ष गुलजार अहमद ने कहा कि अभियान से भी अल्पसंख्यक समुदाय के धर्म गुरुओं एवं समाज के युवाओं को जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही सभी धर्म् के लोगों का सहयोग लिया जाएगा। मो. शाहरोज, अब्दुल हफीज अंसारी, शुएब अंसारी, मौ. जाकिर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें