फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू में छात्रों ने शरजील के समर्थन और कुलपति के विरोध में की नारेबाजी

Thu, 13 Feb 2020 02:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
एएमयू छात्रों ने मोबाइल की फ्लैस लाइट जलाकर निकाला मार्च। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में एएमयू में बुधवार को बाब ए सैयद पर धरना जारी रहा। शाम को मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर विरोध मार्च निकाला गया। छात्रों ने देशद्रोह के आरोपी जेएनयू छात्र शरजील इमाम के समर्थन में नारे लगाए। इस दौरान 'शर्जील इमाम को चाहिए आजादी' और शर्जील इमाम को रिहा करो' के नारे लगाए गए साथ ही छात्रों ने कुलपति मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए।

विज्ञापन


मंगलवार को बाब ए सैयद को कुरान ख्वानी के लिए बंद कर दिया गया था। उसे खोल दिया गया। पूरे दिन धरना जारी रहा। शाम को छात्रों ने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर विरोध मार्च निकाला। छात्र सबसे पहले फिजिक्स डिपार्टमेंट पहुंचे। यहां से दीनियात विभाग, आर्ट्स फैकल्टी होते हुए बाब ए सैयद गेट पर पहुंचे। यहां पर छात्रों ने कहा कि तेरा मेरा रिश्ता क्या, ला इलाहा इल्लिाह और ऐसे ही अन्य नारे लगाए। इसके साथ ही कुलपति मुर्दाबाद और मोदी का दल्ला डाउन डाउन के नारे भी लगे।

बाब ए सैयद पर छात्रों ने कहा कि पिछले छह सात सालों में इतना अंधेरा हो चुका है कि अब रोशनी की जरूरत ज्यादा महसूस होती है। दिसंबर 2019 में नागरिकता संशोधन कानून का विरोध शुरू हुआ था। एएमयू में 15 दिसंबर को पुलिस और छात्रों के बीच टकराव की घटना हुई। जिसके बाद से अब तक धरना जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें