फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरियन कंपनी के सहयोग से अलीगढ़ में ई-रिक्शा बनाने का प्रस्ताव

Sat, 08 Feb 2020 02:11 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
कोरिया के साथ मिलकर अलीगढ़ में ई रिक्शा बनाने का प्रस्ताव। - फोटो : Dig Vishal
विज्ञापन
कोरियन कंपनी की सहायता से अलीगढ़ में ई-रिक्शा बनाने का प्रस्ताव शक्ति इंटरप्राइजेज ने दिया है। डिफेंस एक्सपो में पहुंचे कोरिया के प्रतिनिधियों की प्रदेश के उद्योगपतियों के साथ एक बैठक हुई। उसमें एमएसएमई मंत्री एवं प्रमुख सचिव भी मौजूद थे। अलीगढ़ के शक्ति इंटरप्राइजेज के गौरव मित्तल ने उत्तर प्रदेश की गलियों एवं सड़कों के हिसाब से कोरिया के साथ मिलकर ई-रिक्शा बनाने का प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन


जाम की समस्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश में छोटे ई-रिक्शा की जरूरत है। गौरव मित्तल ने बताया कि प्रमुख सचिव नवनीत सहगल ने कहा कि आपस में बातचीत के बाद सहमति बनती है तो अप्रैल-मई में दोबारा बैठक आयोजित की जाएगी और उसमें एमओयू साइन किया जाएगा। बैठक में अलीगढ़ के उद्योगपति अजय पटेल, राकेश तालुजा, कोरिया के जीयंग किम, दाइसंग जंग, योगसुई बाउन, जंग हाइओन आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें