फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरज जी की कविता में प्रगतिशील विचारधारा देखने को मिलती है : डीएम

विज्ञापन
गोपाल दास नीरज की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम को संबोधित करते जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
पद्मभूषण डॉ. गोपालदास नीरज की पुण्यतिथि पर स्मरण नीरज-2022 का आयोजन प्रदर्शनी अतिथिगृह के सभागार में किया गया। अध्यक्षता साहित्यकार डॉ. वेद प्रकाश अमिताभ व डॉ. प्रेमकुमार ने की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि नीरज जी की कविता में प्रगतिशील विचारधारा देखने को मिलती है। फिल्मी गीतों के माध्यम से भी उनको याद किया जाता है। नीरज जी एक सरल और सौम्य व्यक्तित्व के मालिक थे। अनेक बार उनका सानिध्य मुझे मिला। पूर्व डीआईजी गोविंद अग्रवाल ने कहा कि अलीगढ़ में अपनी तैनाती के दौरान नीरज जी से भेंट करने और उनके व्यक्तित्व से जुड़ने का सौभाग्य उन्हें प्राप्त हुआ। इस दौरान नीरज जी के पुत्र मिलन प्रभात गुंजन द्वारा लिखित पुस्तक नीरज के गीत का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राकेश सक्सेना व प्रो. शंभूनाथ तिवारी ने किया।
डॉ. वेद प्रकाश अमिताभ ने कहा कि यहां नीरज साहित्य एकेडमी की स्थापना हो रही है। आचार्य डॉ. ब्रजेश शास्त्री, डॉ. अंजना सिंह सेंगर, अजय बिसारिया, प्रो. आसिम सिद्दीकी, प्रो. सगीर इफराहीम, पूर्व मेयर सावित्री वार्ष्णेय ने विचार व्यक्त किए। डॉ. अशोक अंजुम, जॉनी फॉस्टर ने गीतों और गजल के माध्यम से नीरज जी को याद किया। मिलन प्रभात गुंजन ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन डीपी पाल, एडीएम फाइनेंस अमित कुमार भट्ट, नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा, अशोक सक्सेना, मधुप लहरी, देवेन्द्र सक्सेना, गोपाल कृष्ण जौहरी, मनोज शर्मा, सरदार दलजीत सिंह, पूर्व विधायक विवेक बंसल, मिशकात आबिदी, गिरीश गुप्ता, जावेद सईद, डॉ. मंजू शर्मा, निर्मल सक्सेना, सईदा खातून, रंजना सक्सेना, आचार्य शिवम शास्त्री, गया प्रयाद गिर्राज, डॉ. आभा जौहरी, संजय सक्सेना, डॉ. सीके आंधीवाल, सुधीर सक्सेना, डॉ. चंद्रहास, श्याम सुंदर शर्मा, श्यौराज जीवन, नौशाद कुरैशी, बीपी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

यहां भी मनाई पुण्यतिथि
सांगवान फाउंडेशन की ओर से सांगवान सिटी में गीतकार गोपालदास नीरज की पुण्यतिथि मनाई गई। यहां फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सांगवान, आरके पांडेय, निशा सिंह, भागेंद्र सिंह, विशाल सिंह, योगेश उपाध्याय, लतेश शर्मा, अनिल वर्मा आदि मौजूद रहे। राजेश्वरी एजूकेशन सेवा संस्थान ने गीतकार गोपालदास नीरज की पुण्यतिथि मनाई। यहां प्रबंधक इंजी. स्वप्निल डागुर, अध्यक्ष रामरंजन सिंह, डॉ. अंशु सिंह, राजीव सिंह, डॉ. सौरभ कुमार, राम निवास, उज्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें