फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कजाखस्तान में प्रो. अभिनव ने बताई नई डेंटल तकनीक

विज्ञापन
कजाखस्तान के शहर अल्माटी में लाइव डेमोस्ट्रेशन देते प्रो. अ​​भिनव गुप्ता। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
एएमयू के डॉ. जेएड डेंटल कॉलेज के प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग के अध्यक्ष प्रो. अभिनव गुप्ता ने कजाखस्तान के शहर अल्माटी में नई डेंटल तकनीक बताई। यह तकनीक व्यापक मैक्सिलरी पुनर्वास में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
विज्ञापन

प्टेरीगॉइड डेंटल इम्प्लांट्स विषय पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जिन मरीजों के ऊपरी जबड़े की हड्डी कमजोर या कम होती है, उनमें भी अब नई तकनीक से सफलतापूर्वक दांत लगाए जा सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रो. अभिनव गुप्ता ने लाइव डेमोस्ट्रेशन और प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किए।
उन्होंने ऑल-ऑन-एक्स तकनीक के जरिये कम समय में इम्प्लांट लगाने की प्रक्रिया समझाई। इस तकनीक को देखकर विदेशी डॉक्टरों और विशेषज्ञों ने काफी सराहना की। डेंटल कॉलेज की इस उपलब्धि से एएमयू की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान और मजबूत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें