हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर पावर हाउस की सात नंबर यूनिट बिजली की मांग कम होेने के कारण लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर पांच दिन बाद फिर बंद कर दी गई। पांच माह बाद यह यूनिट चालू कराई गई थी।
महाप्रबंधक एचके गुप्ता ने बताया है कि वर्तमान में आठ व दस नंबर यूनिटों से ही उत्पादन हो रहा है। दस नंबर यूनिट 660 मेगावाट बिजली का उत्पादन करती है, उससे केवल 350 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। आठ नंबर से 250 मेगावाट बिजली का उत्पादन करती है, उससे केवल 150 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। नौ नंबर यूनिट ओवर हॉलिंग की वजह से बंद पड़ी है। सात नंबर यूनिट जोकि 110 मेगावाट बिजली का उत्पादन करती है, उसे बिजली की मांग कम होने के कारण लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर बंद कर है।