फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉक्टर आसिफ का इस्तीफा, इसराईल को चार्ज

Sun, 13 Dec 2015 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एएमयू कुलपति ले. जनरल जमीरउद्दीन शाह ने चीफ प्रॉक्टर डॉ. मो. आसिफ  खान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। अब उनके स्थान पर यूनिवर्सिटी पालीटेक्निक (ब्वॉयज) के एसोसिएट प्रोफेसर एवं डिप्टी प्रॉक्टर डॉ. इसराईल को कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन


डॉ. इसराईल को अगले चीफ प्रॉक्टर का चयन होने तक इस पद पर तैनात रखा जाएगा। उनकी नियुक्ति के आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।

 इधर, इस्तीफा देने के बाद से डॉ. मो. आसिफ खान ने अपना मोबाइल बंद कर लिया है और उनसे कोई संपर्क नहीं हो रहा है। इस इस्तीफे की कैंपस से लेकर एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक तक जबरदस्त चर्चा है।

इससे पहले रजिस्ट्रार शाहरुख शमशाद का इस्तीफा प्रकरण भी एएमयू में जबरदस्त सुर्खियों में रहा था। चीफ प्रॉक्टर डॉ. मो. आसिफ खान आलमगीर हत्याकांड के बाद से ही लगातार सवालों के घेरे में थे। उन पर देर सवेर कार्रवाई तय मानी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें