फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में फंसे एएमयू छात्रों की घर वापसी दूसरे दिन भी जारी

विज्ञापन
रवाना होने से पहले बसों को सैनिटाइज करता हुआ नगर निगम कर्मचारी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अलीगढ़। मार्च में हुए लॉकडाउन में फंसे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के हजारों छात्रों के अपने-अपने घर रवाना होने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। छात्रों को रवाना करने से पहले उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई और डॉक्टर का सर्टिफिकेट भी दिया गया। एएमयू के छात्रावासों में 13 हजार से अधिक विद्यार्थी रहते हैं। लॉकडाउन होने के बाद अधिकांश विद्यार्थी अपने अपने घरों को चले गए थे, लेकिन जिला और राज्य की सीमाएं सील होने व ट्रेनों के बंद होने से 1800 से अधिक विद्यार्थी छात्रावासों में ही फंस कर रह गए थे। इनकी डाइनिंग की व्यवस्था विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से की जा रही थी। अब लॉकडाउन में कुछ राहत मिलने के बाद शुक्रवार से इनके घर वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शनिवार को भी सुबह से ही विद्यार्थियों का प्रॉक्टर कार्यालय पर इकट्ठा होना शुरू हो गया। छात्र-छात्राओं को अपने-अपने घर तक पहुंचाने के लिए परिवहन विभाग की ओर से बसें लगाई गई हैं। बसों को रवाना करने से पहले सैनिटाइज किया जा रहा है। प्रॉक्टर कार्यालय से यह बसें रवाना की जा रही हैं। विद्यार्थियों की भीड़ के चलते यहां पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं हो पा रहा है। एएमयू के प्रॉक्टर प्रोफेसर वसीम अली कहते हैं कि हमने प्रशासन से छात्रों के लिए बसें उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। 18 सौ छात्रों को उनके घर भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। सभी छात्रों की थर्मल स्क्रीन की जा रही है और उनको एक डॉक्टर का सर्टिफिकेट भी दिया जा रहा है। इसके बाद ही उन को रवाना किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें