फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DL: अब ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया होगी हाईटेक, कैमरे-सेंसर तय करेंगे आप फेल हुए या पास

Fri, 24 Jul 2026 02:25 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नई व्यवस्था में ड्राइविंग टेस्ट के दौरान वाहन की गति, लेन अनुशासन, ब्रेकिंग, रिवर्सिंग समेत अन्य मानकों की निगरानी अत्याधुनिक कैमरों और सेंसर के जरिये की जाएगी। निर्धारित मानकों पर खरा उतरने वाले आवेदकों को ही सफल घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया को पासपोर्ट की तर्ज पर अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया जाएगा। इसके तहत आवेदकों को ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट देना होगा, जिसमें कैमरे और सेंसर उनकी ड्राइविंग क्षमता का आकलन करेंगे। सिस्टम स्वयं तय करेगा कि आवेदक पास हुआ है या फेल, जिससे सिफारिश या अनियमितता की संभावना कम होगी।

विज्ञापन


नई व्यवस्था में ड्राइविंग टेस्ट के दौरान वाहन की गति, लेन अनुशासन, ब्रेकिंग, रिवर्सिंग समेत अन्य मानकों की निगरानी अत्याधुनिक कैमरों और सेंसर के जरिये की जाएगी। निर्धारित मानकों पर खरा उतरने वाले आवेदकों को ही सफल घोषित किया जाएगा।

इसके साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने से पहले पुलिस सत्यापन भी अनिवार्य किया जाएगा। इसका उद्देश्य फर्जी दस्तावेजों, गलत पहचान और धोखाधड़ी के जरिये लाइसेंस हासिल करने की कोशिशों पर रोक लगाना है। पुलिस वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद ही लाइसेंस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


आरटीओ प्रशासन दीपक कुमार शाह ने बताया कि इससे केवल योग्य और प्रशिक्षित चालकों को ही लाइसेंस मिलेगा, जिससे सड़क सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा। फर्जी लाइसेंस पर प्रभावी अंकुश लगने के साथ सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें