फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो. सुलतान मेमोरियल ट्रॉफी पर पावना का कब्जा

Fri, 05 Feb 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रोफेसर सुलतान अख्तर मेमोरियल अंडर -16 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में पावना क्रिकेट एकेडमी ने सिटी हॉक को 6 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। एएमयू में आयोजित मुकाबले में सिटी हॉक की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवरों में 77 रनों का स्कोर किया।
विज्ञापन


 पावना की ओर से विशाल ने 7 ओवरों में 13 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। पावना एकेडमी की टीम ने इस लक्ष्य को 16 वें ओवर में ही हासिल कर लिया। वसीम अख्तर ने 29 तथा अमित ने 22 रन बनाए। मैन ऑफ दी टूर्नामेंट का खिताब अंकुर चौधरी को दिया गया।

वहीं विशाल को मैन ऑफ दी मैच, जीतू कुमार को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, असद को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, वसीम अख्तर को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक एवं शेखर को सर्वश्रेष्ठ कीपर के खिताब से नवाजा गया। प्रो. अमजद रिजवी, सुशील गोयल, सैयद तारिक मुर्तजा, तौफीक अहमद, डॉ. अहसान अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें